सुदीक्षा के इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने परिजनों की पहुंचाई आर्थिक मदद

सुदीक्षा के इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने परिजनों की पहुंचाई आर्थिक मदद

prakash prabhaw news

गौतमबुद्ध नगर/लखनऊ, 21 अगस्त 2020।


सुदीक्षा के इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने परिजनों की पहुंचाई आर्थिक मदद


अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज सुदीक्षा भाटी के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने सुदीक्षा के परिजनों को महासचिव द्वारा लिखित शोक पत्र देकर अपनी दुःखद संवेदना प्रकट की। 

प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, महासचिव विरेंदर गुड्डु, विदित चौधरी, ओमवीर यादव, मनोज चौधरी, शयोपाल सिंह,  डॉक्टर महेन्द्र नागर, दीपक चोटीवाला, राजेंद्र अवाना, परसोत्तम नागर, ललित अवाना, अशोक शर्मा, अजीत दोला ,सतीश शर्मा ,संजीव शर्मा आदि लोग शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने सुदीक्षा के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। 

महासचिव  प्रियंका गांधी ने सुदीक्षा के परिजनों के नाम लिखे अपने पत्र कहा है कि आपकी बेटी सुदीक्षा भाटी के साथ घटी घटना एवं उनकी मृत्यु की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया। सुदीक्षा बेहद होनहार और बहादुर लड़की थी। मैंने उनके कुछ भाषण सुने।

सुदीक्षा लड़कियों को होने वाली दिक्कतों को दिल से अनुभव करती थीं। उनके दिल में लड़कियों की शिक्षा और अपने परिवार को लेकर एक जज्बा था। इसी जज्बे के चलते उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। 

उन्होंने पत्र में लिखा है कि मैं समझ सकती हूं कि ये आपके व आपके पूरे परिवार के लिए असीम दुख की घड़ी है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि आप सुदीक्षा के लिए न्याय की लड़ाई में खुद को अकेला मत समझिएगा। हम सब आपके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने कहा कि सुदीक्षा के इंसाफ की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। यह न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ा जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *