सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने गांव गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी के लिए किया जागरूक

Prakash prabhaw news
ब्यूरो रिपोर्ट प्रकाश प्रभाव
सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने गांव गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी के लिए किया जागरूक
लखनऊ मोहनलालगंज गोसाईगंज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र के मिर्दहा खेड़ा,नूरपुर बेहटा,नया नूरपुर,खुर्खून्दा पुर,सल्लाही मऊ,हरजोता पुर,महमूद पुर,रानी खेड़ा आदि गांवों में जा जाकर लोगों को किया जागरूक। इस मौके पर सामाजिक दूरी बनाते हुए एकत्रित सभी ग्रामीणो के बीच विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पुस्तिका को पढकर सुनाया गया। तथा सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने सभी लोगों से अपील की कि आप लोगों को 2022 में फिर से समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर भारी बहुमत से विजय बनाना है।
सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने लोगों से कहा कि सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई प्रकार की नई नई योजनाएं लागू की थी जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, नौजवानों को इसका पूरा लाभ मिल रहा था। और लोगों को नई नई योजना से भी मिल रही थी लेकिन जब से बीजेपी की सरकार आई है। तब से कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है जिससे बुजुर्ग महिलाओं नौजवानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लेकिन अगर आप लोगों के सहयोग से 2022 में सपा की सरकार आती है तो सभी योजनाएं पूर्ण रुप से लागू कर दी जाएंगी। जिससे बुजुर्ग महिलाओं नौजवानों को इसका पूरा लाभ मिल सके इसलिए आप लोगों को ज्यादा से ज्यादा आगे आकर 2022 में सपा की सरकार का परचम लहराना है। और अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए आप लोगों को आगे आकर लड़ाई लड़नी होगी और गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। तभी हम लोग 2022 में सपा सरकार का परचम लहराने में कामयाबी हासिल कर पाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव,मायाराम वर्मा,राजू यादव,जितेंद्र कुमार,आदिल,सूबेदार यादव,हरीशंकर रावत,धर्मेन्द्र प्रधान,आकाश कुमार,रामू रावत सहित दर्जनो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments