सपा नेता नूर मोहम्मद ने चलाई साईकिल किया जन सम्पर्क।
- Posted By: Israfeel Khan
- राज्य
- Updated: 5 August, 2021 23:39
- 216

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट इसराफील खान
सपा नेता नूर मोहम्मद ने चलाई साईकिल किया जन सम्पर्क।
अमेठी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान व समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं समाजवाद के प्रेरणास्रोत छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की जयंती के मौके पर जिले के समाजवादी पार्टी नेता पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने साईकिल यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अगुवाई में तहसील तिलोई में साईकिल यात्रा निकाली गई जिसमें जिला सपा नेता छोटे लाल विधानसभा तिलोई की भावी प्रत्याशी नूर मोहम्मद,विधानसभा अध्यक्ष छेदीलाल यादव,इसरार अहमद,मकसूद अहमद, मोहम्मद शाकिर, रियासत अली,अवधेश त्रिपाठी,मुस्तकीम प्रधान मोहम्मद इरफान जिला पंचायत झाबरू चमार आदि कार्यकर्ता साईकिल यात्रा में शामिल रहे। वहीं विधानसभा तिलोई के भावी प्रत्याशी नूर मोहम्मद ने मेटारिया,जनापुर शाहमऊ, चेतरा,मोहनगंज होते हुए विशाल साईकिल यात्रा निकाली वहीं सपा नेता छोटे लाल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला वहीं भावी प्रत्याशी नूर मोहम्मद ने अपनी कसर नहीं छोड़ी मौजूदा बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए का की कुंभकरण की सरकार अब नहीं चलने वाली 2022 में जनता बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगी 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी फुल बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी।
Comments