धूमधाम से निकली कलश शोभा यात्रा
प्रतापगढ
29.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
धूमधाम से निकली कलश शोभायात्रा
प्रतापगढ़ जनपद के हीरागंज में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य रूप से निकली कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश शोभा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह चरम पर रहा। श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित राकेश त्रिपाठी एवं कुसुम त्रिपाठी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आज सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र हो गई। दोपहर में करीब 1:30 बजे कलश शोभा यात्रा निकाली गई।सैकड़ों की संख्या में सिरों पर कलश रखे श्रद्धालु महिलाएं चल रही थी।
आगे बड़ी संख्या में डीजे की भक्ति गीत की धुनों पर नवयुवक अबीर-गुलाल उड़ाते हुए थिरक रहे थे। कलश यात्रा करीब दो किमी दूरी तय किया। कलश यात्रा सर्वप्रथम यज्ञ स्थल से राम जानकी मंदिर जगापुर से आगे निकलती हुई हीरागंज चौराहे से मां नायर देवी धाम पर पहुंची ।मां नायर धाम से वापस आकर कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची,जहां मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर कर यज्ञाचार्य पंडित अरुणेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पूजा कर कलश स्थापित कराया गया।
मुख्य यजमान श्रीमती कुसुम त्रिपाठी और राकेश त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के सम्मानित लोग राकेश त्रिपाठी, योगेश त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, हीरागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, शिव संतोष पांडेय, विनोद त्रिपाठी, रजनीश त्रिपाठी, त्रिभुवन त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, राज त्रिपाठी, सुधांशु द्विवेदी, पंडित लाल शुक्ला, छेदी शुक्ला, ओम प्रकाश त्रिपाठी, असीम द्विवेदी, अशोक मिश्रा, कमलेश मिश्र, त्रिलोचन द्विवेदी, मैत्रेय त्रिपाठी, सम्यक त्रिपाठी, ओजस पांडेय, कौस्तुभ पांडेय भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि भागवत कथा मर्मज्ञ पंडित अरुणेश कुमार त्रिपाठी जी महाराज द्वारा प्रवचन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6 बजे तक किया जायेगा। जो 6 दिसंबर 2021 तक चलेगा।

Comments