ससुराल गए युवक का फांसी पर लटकता मिला शव
प्रतापगढ
05.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
ससुराल गए युवक का फांसी पर लटकता मिला शव
प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के बभनपुर कर्माजीत पट्टी गांव निवासी अरुण कुमार पाल (30) पुत्र भाईलाल पाल की शादी 10 दिसम्बर 2020 को कुंडा कोतवाली के पश्चिम का पुरवा बसवाही गांव की अंजू पाल पुत्री राम अधार पाल के साथ हुई थी। इस समय अंजू अपने मायके बसवाही में थी,जबकि उसका पति अरुण ईंट भटठे पर कमाई करने गया था। पांच दिन पहले अरुण ईंट भटठे से लौटा तो घर जाने के बजाय सीधे ससुराल पहुंचा। परिजन बताते हैं कि शुक्रवार सुबह वह घर गया, दिनभर रहने के बाद करीब चार बजे फिर ससुराल वापस आ गया। शनिवार सुबह उसका शव घर के सामने दरवाजे पर लगे बबूल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। उसकी चप्पल वहीं पर उतरी थी। सुबह जब लोगों ने अरुण का शव फांसी के फंदे पर देखा तो हड़कम्प मच गया। खबर अरुण के घर पहुंची तो वहां भी कोहराम मच गया। मृतक की मां यशोदा देवी परिजनों संग मौके पर पहुंची तो शव देख चीत्कार कर उठी। मां की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Comments