अवैध तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 31 January, 2022 19:57
- 429

प्रतापगढ
31.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमन्चा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अन्तू से उ0नि0 श्री शुभनाथ शाहनी मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ईशीपुर सई नदी के कोड़री घाट के पास से एक व्यक्ति पवन कुमार उर्फ ओम प्रकाश सरोज पुत्र राम आधार सरोज नि0 ईशीपुर बड़ी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को 01 तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 36/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. पवन कुमार उर्फ ओम प्रकाश सरोज पुत्र राम आधार सरोज नि0 ईशीपुर बड़ी थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 01 तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर। पुलिस टीम-उ0नि0 शुभनाथ शाहनी मय टीम थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।
Comments