गांधी जयंती पर दो घंटे का मौत व्रत करेगी समाजवादी पार्टी

गांधी जयंती पर दो घंटे का मौत व्रत करेगी समाजवादी पार्टी

Prakash prabhaw news

रिपोर्टर-विक्रम


गांधी जयंती पर दो घंटे का मौत व्रत करेगी समाजवादी पार्टी


विपक्ष का दमन कर लोकतंत्र की हत्या कर रही सत्ता के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान


नोएडा। जिला मुख्यालय सूरजपुर पर जिले से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर 2 घंटे का मौन व्रत रखेगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर ये आयोजन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा पर 2 घंटे का मौन व्रत रखकर किसान, नौजवान, आम इंसान और विपक्ष का दमन कर सत्ता द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ सत्याग्रह करें। 

भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। किसानों से खेत मालिक की जगह छीनकर खेत मजदूर बनाने की साजिश हो रही है। सरकार किसानों को धान, गेहूं की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी दिलाना नहीं चाहती है। खुले बाजार के नाम पर बड़े व्यापारियों को औनपौने दाम पर फसल खरीदने की छूट दी जा रही है। मंडी व्यवस्था समाप्त की जा रही है। 

लॉकडाउन में श्रमिकों की नौकरियां छूटी है। प्रदेश में पूंजीनिवेश न होने और उद्योग न लगने से रोजगार का संकट है। इसके बावजूद भाजपा सरकार 100 की जगह अब 300 कर्मचारियों वाली फैक्ट्रियों में मालिक की जब मर्जी हो छंटनी करने का प्राविधान ले आई है। युवाओं द्वारा अपनी मांगे रखने पर उनपर लाठियां चल रही है। भाजपा सरकार सिर्फ दमन और शोषण के रास्ते पर चलती है। इसके विरोध में समाजवादी प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से गांधी प्रतिमा पर मौन सत्याग्रह करेंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *