शादी का झांसा देकर विधवा से बनाता रहा शारीरिक सम्बंध, विरोध करने पर बेटे को जलाया, न्याय के लिए भटक रही है पीडिता

Prakash prabhaw news
प्रतापगढ़
12. 08. 2020
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
शादी का झांसा देकर विधवा से बनाता रहा शारीरिक संबंध, विरोध करने पर बेटे को जलाया, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता।
प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थानाक्षेत्र की एक विधवा को शादी का झांसा देकर 01 वर्ष तक युवक शारिरिक संबंध बनाता रहा। शादी का दबाव बनाने और आने से मना करने पर आरोपी ने विधवा के बेटे को केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया।बाघराय प्रतापगढ़ के मुगल पुर चौराहा निवासी महिला के पति का देहांत हो गया था। इस बीच चूड़ियां बेचकर जीवनयापन कर रही अकेली महिला को भैरोपुर अंतू प्रतापगढ़ निवासी मोहम्मद हकीम ने शादी का झांसा दिया। महिला उसकी बातों में आ गई। आरोप है कि वह 1 वर्ष तक महिला के पास आता जाता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच महिला के बेटे ने विरोध किया और शादी ना करने पर दोबारा ना आने की ताकीद की। महिला का आरोप है कि इस पर आग बबूला हुए हकीम ने केरोसिन छिड़ककर उसके बेटे को जलाने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि शिकायत लेकर वह थाने गई लेकिन पुलिस ने दुराचार का मामला लिखने से मना कर दिया। सिर्फ बेटे को जलाने की रिपोर्ट लिखने की बात कही। जबकि महिला अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की रिपोर्ट लिखाने की बात कहती रही। न्याय के लिए महिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के पास भी गई। 2 महीने से दर-दर भटक रही महिला को अब तक न्याय नहीं मिला है।
Comments