ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत
रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ट्रेन दुर्घटना में दर्दनाक मौत।
रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ बड़ा हादसा।
बीकेटी लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ इन्दौराबाग किसान पथ के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय कैलाश नाथ सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के चाकीडीह गांव के निवासी थे और वर्तमान में बीकेटी के बरगदी मगठ में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, कैलाश नाथ सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे।
घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब वह रेलवे लाइन के पास किसी काम से गए थे और अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, हालांकि मामले की गहनता से जांच और अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।


Comments