सातों विधानसभाओं में द्विती रेण्डमाइजेशन का कार्य संपन्न
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 February, 2022 21:03
- 491

प्रतापगढ
15.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सातों विधानसभाओं में द्वितीय रेण्डमाइजेशन कार्य सम्पन्न
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सातों विधानसभाओं के उम्मीदवारों/उनके निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में अफीम कोठी के सभागार में कल देर शाम ईवीएम का द्वितीय एवं अंतिम रेण्डमाइजेशन का कार्य कम्प्यूटर पर बटन दबाकर किया गया। इस रेण्डमाइजेशन के बाद ईवीएम सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारी ईवीएम स्कैनिंग तथा निर्वाचन की अन्य कार्यवाहियां पूर्ण करेगें। रेण्डमाइजेशन के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल, विधानसभा रामपुरखास के सामान्य प्रेक्षक के0 राजेश, विधानसभा बाबागंज के सामान्य प्रेक्षक श्रीकान्त शास्त्री, विधानसभा कुण्डा के सामान्य प्रेक्षक एलेक्स वी0के0 पॉल मेनन, विधानसभा विश्वनाथगंज के सामान्य प्रेक्षक एस0 सरवनन, विधानसभा प्रतापगढ़ के सामान्य प्रेक्षक रमन एस0ए0, विधानसभा पट्टी के सामान्य प्रेक्षक रूगवेद मिलिन्द ठाकुर, विधानसभा रानीगंज के सामान्य प्रेक्षक दीपेन्द्र सिंह कुशवाह, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सुनील कुमार शुक्ल, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, निर्वाचन अधिकारी तथा ई-डिस्ट्रिक मैनेजर पुष्पेन्द्र उपस्थित रहे।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल एवं मा0 प्रेक्षक द्वारा आज महुली मण्डी स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया एवं सभी निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेण्डमाइजेशन के अनुसार ईवीएम की सेटिंग की जाये। यह कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है इसमें किसी भी लापरवाही या शिथिलता न बरती जाये।
Comments