राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार ,अजीत शर्मा को बनाया गया मंडल अध्यक्ष

राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार,अजीत शर्मा को बनाया गया मंडल अध्यक्ष
शाहजहांपुर, ब्यूरो उदयवीर सिंह तिलहर
शाहजहांपुर:-राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ने अजीत शर्मा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया। राष्ट्रीय सुरक्षा संघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ यशवंत कुमार मैथिल ने मीरानपुर कटरा नगर के निवासी अजीत कुमार शर्मा को उनके गोवंश के प्रति समर्पण और दया भाव को दृष्टिगत रखते हुए बरेली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश संगठन मंत्री ने नियुक्ति देने के साथ ही अजीत शर्मा को निर्देश दिया है कि वह बरेली मंडल में गोवंश के हितार्थ ज्यादा से ज्यादा काम करते हुए गोवंश की सेवा करें और गोवंश के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की कार्यशैली से उन्हें अवगत कराएं।जिससे कि वह ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अवगत कराएं।नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने प्रदेश संगठन मंत्री को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह तन मन धन से गोवंश की सेवा करते रहे हैं और आगे भी इसी तरह करते रहेंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही वह गौशालाओं का निरीक्षण कर देखेंगे कि आखिर किस तरह से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गोवंश के प्रति लापरवाही बरतते हुए सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान का बंदरबांट किया जा रहा है। जी शर्मा ने कहा कि गोवंश के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अजीत शर्मा के मंडल अध्यक्ष बनने पर महेंद्र सिंह,सुमित सिंह,नीरज यादव,जितेंद्र यादव जीतू,कृष्णा गंगवार,नितेश सैनी,रिंकू ठाकुर,शाहनूर आदि ने हर्ष जताया।
Comments