राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विधान भवन पर किया धरना प्रदर्शन

PPN NEWS
लखनऊ।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विधान भवन पर किया धरना प्रदर्शन
शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पूर्व निर्धारित विधान भवन पर धरना प्रदर्शन लखनऊ में आयोजित किया। जिसमे प्रदेश भर के राज्य कर्मचारियों का हजारों की संख्या में जमावड़ा रहा।
वही अपनी माँगो को लेकर प्रदर्शन में आये कर्मचारियों को विधानसभा की ओर कूच करता देख पुलिस प्रसाशन ने उन्हें हज़रतगंज स्थित सरोजनी नायडू पार्क पर रोक दिया। जहाँ कर्मचारियों ने स्व. बी एन सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दे जोरदार प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगे, आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन संरक्षण,वेतन विसंगती दूर किये जाने, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ दिये जाने,प्रदेश में कार्यरत आशा बहुओं को न्यूनतम 15000 का मानदेय दिया जाने व संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाने समेत अन्य कई माँगो को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा अगर 15 जनवरी तक सरकार कर्मचारियों की माँगो पर कोई ध्यान नही देती हैं तो सरकार को आगामी चुनाव में उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।जिसमे प्रदेश भर का राज्य कर्मचारी सरकार को ईवीएम से जवाब देगा।
Comments