चतुर्थ पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय

चतुर्थ पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय

प्रतापगढ 



29.12.2021




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



चतुर्थ पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय




प्रतापगढ जनपद के वरिष्ठ पत्रकार रहे समाजसेवी पंडित ओम निरंकार जी उपाध्याय की चतुर्थ पुण्यतिथि पर शहर के लीला पैलेस (सेनानी ट्रस्ट भवन) सभागार में विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

       कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित राम सेवक त्रिपाठी प्रशांत एवं संचालन कविकुल अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय सुमन ने किया।  प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने  दीप प्रज्वलन एवं पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंडित जी सामाजिक सेवाओं के लिए सदैव याद किए जाएंगे। सभागार में उपस्थित अतिथियों, साहित्यकारों व समस्त संभ्रांत नागरिकों का विवेक उपाध्याय एडवोकेट ने स्वागत किया।

         इस अवसर पर पंडित राम सेवक त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास, श्रीमती सिन्धुजा मिश्रा सेनानी, चिंतामणि पांडेय, राज किशोर त्रिपाठी, डॉ अनूप पांडेय, डॉक्टर संतोष शुक्ला, ओम प्रकाश त्रिपाठी, डा० रंगनाथ शुक्ला, शिवानी मातनहेलिया, व्यापार मंडल  जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी एवं अखिल भारतीय श्री चंद्रदत्त सेनानी स्मारक न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रकाश मिश्र सेनानी आदि ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय को एक जुझारू, यशस्वी, क्रियाशील व पुरुषार्थी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। बक्ताओं ने यह भी कहा कि कौन कितना जिया, यह इतना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि किसने सद्कर्मों एवं सामाजिक सेवाओं से अपने जीवन को सार्थक कितना बनाया। 

        साहित्यिक, सामाजिक, राजनीतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक आदि क्षेत्रों में अपने अलौकिक योगदान के लिए पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय जी हमेशा याद किए जाएंगे।

       इस अवसर पर बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम के   उमापति महाराज जी, डॉ गौरव त्रिपाठी, उमानाथ  त्रिपाठी, डॉ अमित पांडेय, सुनील प्रभाकर एवं पंडित रामसेवक त्रिपाठी को अंगवस्त्रम व माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

        कार्यक्रम में दयाशंकर शुक्ल हेम,अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात, नागेंद्र अनुज, सुरेश नारायण दूबे ब्योम, डॉक्टर संगम लाल त्रिपाठी भंवर, सत्येंद्र नाथ मिश्र मृदुल, प्रांजलि उपाध्याय, गजेंद्र सिंह विकट, शीतला प्रसाद सुजान, डॉक्टर चंद्रकांत त्रिपाठी चंद्र, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम, विनय शुक्ला, डॉ गौरव त्रिपाठी, सत्यम शार्दुल, डॉक्टर शाहिदा, अनूप अनुपम एवं परशुराम उपाध्याय सुमन आदि कवियों ने विविध रचना ही प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ऊंचाइयों प्रदान की।

      इस अवसर पर तहसील सदर एवं तहसील रानीगंज की सैकड़ों गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरण किया गया।

      कार्यक्रम में प्रस्ताव पारित करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय द्वारा संकलित जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास की ऐतिहासिक कृति का विमोचन आगामी पुण्यतिथि पर किया जाएगा। यही नहीं, उनके द्वारा जनपद प्रतापगढ़ रानीगंज तहसील के ग्राम राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली होने की ऐतिहासिक खोज के संबंध में  शीघ्र ही सामाजिक चिंतन करने वाले 

विद्वानों की एक गोष्ठी आयोजित की जाएगी।

       इस अवसर पर पंडित प्रेम नाथ त्रिपाठी, रमेश सिंह,पं० त्रिलोचन शुक्ला, अभय खंडेलवाल, संजय सोनी, अभिषेक मिश्र, अयोध्या प्रसाद तिवारी, गुरु प्रसाद पांडेय, बबलू मिश्रा, अवधेश उपाध्याय, अमितेंद्र श्रीवास्तव पत्रकार, प्रदीप मिश्रा, डॉक्टर सलीम खान, विनय मिश्रा, अविनाश शर्मा, शिवेश शुक्ला पत्रकार,धीरज उपाध्याय, विभूति पांडेय सहित तमाम महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *