प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को दी संजीवनी।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
ब्यूरो इसराफील खान
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को दी संजीवनी।
अमेठी,विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से पार्टी के लिए काम करे पार्टी के आठ प्रतिज्ञाएं जन-जन तक पहुंचाए और महिलाओं को चालीस फीसदी भागेदारी पार्टी ने दी है और उनके अधिकार को लेकर पार्टी संघर्ष कर रही है उक्त बाते कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुवल कार्यक्रम के तहत अपनी बाते विस्तार से कही अमेठी कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को वर्चुवल कार्यक्रम दिन के बारह बजे शुरु हुआ। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को चालीस फीसदी टिकट कांग्रेस ने दी है इन्हें महिलाएं अपनी शक्ति से आगे बढ़ाएं गन्ना किसानों का भुगतान प्रदेश सरकार नही कर पा रही है। महिला के अधिकार और शक्ति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की मदद करे। उन्होंने ने कहा कि संविदा और ठेका कर्मचारी को कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें स्थाई नौकरी देगी। यह मेरा दावा है कार्यकर्ता सदैव समर्पण की भावना से काम करता है जिसका परिणाम सुखद होता है। एक एक प्रतिज्ञाएं जनता के बीच में जाकर लोगों में बताएं कार्यकर्ता हमारें संगठन की मजबूत कड़ी है। जिसका मुझे भरोसा है।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ल पूर्व विधायक छत्तीसगढ़ चयन सिंहद कांग्रेस सेवा दल यूथ जिलाध्यक्ष अजीत यादव किसान कंाग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश द्विवेदी ब्लाक अध्यक्ष अमेठी डा0 देवमणि त्रिपाठी भेटुआ अध्यक्ष सूर्यभान सिंह भादर अध्यक्ष संजय यादव, संग्रामपुर अध्यक्ष बलराम वर्मा, के साथ ही साथ सभी न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत अध्यक्ष वर्चुवल कार्यक्रमों में मौजूद रहे। यह कार्यक्रम पूरे लोकसभा में विधानसभावार तिलोई जगदीशपर, गौरीगंज, के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
Comments