पेट्रोल-डीजल की बड़ी कीमतों को सरकार वापस ले-वेद प्रकाश त्रिपाठी

prakash prabhaw news
पेट्रोल-डीजल की बड़ी कीमतों को सरकार वापस ले-वेद प्रकाश त्रिपाठी
मोहनलालगंज।डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर मोहनलालगंज तहसील में वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में आक्रोश जताते हुए मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि कोविड -19 महामारी से देशवासी जूझ रहे हैं।
लॉकडाउन के कारण आमजन की माली हालत खराब हो चुकी है। दैनिक वस्तुओं में वृद्धि हो रही है। लोग बेरोजगार हो रहे हैं। कच्चे तेल की कीमत न्यूनतम स्तर पर है। डीजल-पेट्रोल पर सरकार अतिरिक्त शुल्क को अविलंब हटाए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है।
तेल की कीमत कम की जाए। 18-19 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत को बढ़ा दिया जाता है। जिससे लोगों के जीवन पर असर पड़ रहा है।वही कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को देखने हुये शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन में नरेंद्र गौतम, अनिल त्रिपाठी, अंकुश शर्मा, महादीन रावत सहित काफी सख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments