प्रयागराज : गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के करीब,सैकड़ों लोगों ने घर छोड़ा।

प्रयागराज : गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के करीब,सैकड़ों लोगों ने घर छोड़ा।

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

रिपोर्ट :ज़मन अब्बास

दिनांक :08/08/2021

प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। प्रयागराज के फाफामऊ में सुबह 10 बजे गंगा का जल स्तर 84.54 मीटर पर था। यहां खतरे का स्तर 84.73 मीटर है। इसी तरह छतनाग में जलस्तर 83.77 मीटर पर पहुंच गया। यमुना के जल स्तर की बात करें तो नैनी में सुबह दस बजे यमुना का जल स्तर 84.34 मीटर पर पहुंच गया यानी खतरे के निशान 84.73 मीटर के एकदम करीब। शाम तक गंगा का जल स्तर खतरे का निशान पार होने की आशंका बनी है। यमुना के जल से शनिवार को ही बलुआघाट बारादरी की सीढियां डूब गई थीं। पानी का वेग देखकर तटीय इलाकों में झुग्गियों झोपडी मे रहने वाले सहम गए हैं। नाविकों ने भी गऊघाट पर अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है ताकि जलस्तर अचानक बढ़ जाए तो परिवार सुरक्षित तरीके से बाढ़ राहत केंद्रों मेें पहुंच जाएं। आशंका जताई जा रही हैं कि अगले 24 घंटे में बाढ़ का पानी बलुआघाट पर बरुआ बाबा (शिवालय) तक पहुंच जाएगा। राहत कार्यों के लिए नावें भी लगा दी गई हैं। गंगा और यमुना में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने लोगों को चिंतित कर रखा है। कछारी इलाके के लोगों की रातों की नींद बाढ़ ने उड़ा रखी है। रविवार सुबह से गंगा में जलस्तर बढ़ता रहा। सलोरी इलाके में भी सैकड़ों घरों तक पानी पहुंच गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *