निर्विरोध चुने गए शिक्षक संघ के पदाधिकारी

निर्विरोध चुने गए शिक्षक संघ के पदाधिकारी

प्रतापगढ 




10.12.2021




 रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



निर्विरोध चुनें गये शिक्षक संघ के पदाधिकारी



प्रतापगढ़ जनपद के नगर पंचायत लालगंज में स्थित राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे शुक्रवार केा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विद्यालय इकाई के पदाधिकारियो का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। शिक्षको की बैठक मे सर्वसम्मति से पिछले वर्ष की गठित कार्यकारिणी को इस वर्ष भी यथावत बनाए रखने का निर्णय लिया गया। इसके तहत जमुना प्रसाद मिश्र अध्यक्ष व जनार्दन राय मंत्री तथा श्यामशंकर मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रोशन सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दयाशंकर मिश्र कोषाध्यक्ष व सुनीत पाठक आय-व्यय निरीक्षक चुनें गये। वहीं राकेश त्रिपाठी तथा सत्यप्रकाश मिश्र एवं शिवराम वर्मा, कमलेश नारायण त्रिपाठी व सुरेश नारायण विमल को जिला प्रतिनिधि नामित किया गया। सर्वसम्मति से हुए निर्णय को लेकर शिक्षको मे खुशी देखी गयी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *