मनौरी बाजार में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा निःशुल्क राशन का किया गया वितरण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
मनौरी बाजार में चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा निःशुल्क राशन का किया गया वितरण
चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा भिजवाया जा रहा है निःशुल्क राशन सामाग्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी प्रमोद चंद्र केसरवानी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की विनीता गुप्ता के हाथों द्वारा वितरण किया जा रहा है चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता का सम्पूर्ण राशन वितरण कार्यक्रम शुरू राशन सामाग्री पाकर खिल उठे गरीबो के चेहरे आटा, दाल, चावल, कई सब्जियां, मसाला, तेल, नमकीन,लाई, साबुन, मंजन, आदि सभी रोजमर्रा की आवश्यक चीजे रखी गई है।
चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता के इस कार्य से गरीबो में खुशी की लहर उड़ी है लोगो मे बना चर्चा का विषय विधायक संजय गुप्ता का कार्य बहुत ही सराहनीय है। कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के दौरान समाज मे एक महानायक के रूप में उभरे है। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता कोरोना के चलते गरीबो के लिए कई महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहे। चायल विधायक संजय गुप्ता द्वारा गांव गांव जाकर संपूर्ण राशन सामग्री का पैकेट का वितरण किया जा रहा है। विधायक संजय गुप्ता द्वारा भिजवाया गया राशन समाग्री मनौरी बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमोद चंद्र केसरवानी व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की विनीता गुप्ता द्वारा गरीबो को बोरा भरा राशन सामाग्री गरीबो को प्रदान किया गया। समाजसेवी शम्भू लाल केसरवानी ने बताया कि हमने पहले गरीबो को चिन्हित कर लिस्ट बना दी थी। उसके बाद विधायक संजय गुप्ता के निर्देशानुसार राशन को लोगो मे वितरण किया गया। बताते चलें कि लॉक डाउन के चलते कई हफ्तों से विधायक संजय गुप्ता द्वारा गांव गांव जाकर भोजन पैकेट बांटे जा रहे है।
रिपोर्टर मुकेश कुमार
Comments