नकली नोट के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 30 January, 2022 20:48
- 398

प्रतापगढ
30.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
नकली नोट के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 29.01.2022 को थाना जेठवारा से उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के सराय आनादेव पेट्रोल पम्प के पास से 02 व्यक्तियों 01. अमर पाल मौर्या पुत्र केदारनाथ मौर्या नि0 देवापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ 02. वकील अहमद पुत्र मो0 हबीब नि0 पुरानी बाजार कुण्डा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100-100 रू0 के 119 नकली नोट व 200-200 के 04 नकली नोट (कुल 12,700/- रू0) बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0- 37/22 धारा 489(बी), 489(सी) भादवि बनाम उक्त दोनों अभियुक्त, पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-01. अमर पाल मौर्या पुत्र केदारनाथ मौर्या नि0 देवापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।02. वकील अहमद पुत्र मो0 हबीब नि0 पुरानी बाजार कुण्डा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।बरामदगीः-01. 100 रू0 के 119 नोट (कुल 11,900/-रू0)।02. 200 रू0 के 04 नोट (कुल 800/- रू0)।पुलिस टीमः-उ0नि0 रविन्द्र कुमार यादव मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ।
Comments