1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़
04.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद के थाना कुण्डा से उ0नि0 श्री शिव प्रसाद मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के बालू मण्डी नहर के पास से एक दीपक तिवारी पुत्र रमाकान्त तिवारी निवासी केशवपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कुण्डा पर मु0अ0सं0 46/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-दीपक तिवारी पुत्र रमाकान्त तिवारी निवासी केशवपुर थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी- 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा। पुलिस टीम-उ0नि0 शिव प्रसाद मय हमराह थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।

Comments