जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से हो रहा अवैध कब्जा, पुलिस की भूमिका संदिग्ध
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 20 August, 2021 16:29
- 442

प्रतापगढ
20.08.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जिम्मेदार लोगो की मिलीभगत से हो रहा अवैध कब्जा,पुलिस की भूमिका संदिग्ध।
प्रतापगढ़ में खलिहान की बेशकीमती भूमि पर दबंग कर रहे हैं अवैध निर्माण।उदयपुर पुलिस नहीं रोक पा रही अवैध निर्माण।प्रतापगढ जनपद के लालगंज तहसील के दौलतपुर रेवली ग्राम पंचायत की गाटा सं.374 जो अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है।जिस पर गांव के दबंग अवैध रुप से जबरन निर्माण कर रहे हैं।इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल ने स्पष्ट आख्या दी है कि उक्त भूमि खलिहान की है।सी.ओ चकबंदी का आदेश तथा उपजिलाधिकारी लालगंज राहुल यादव ने उदयपुर थानाध्यक्ष को स्पष्ट आदेश दिये हैं कि खलिहान की भूमि पर निर्माण हो रहा है , तत्काल उसे रोकते हुए अतिक्रमणी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए।किन्तु उदयपुर पुलिस न ही दो दिन बीत जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज किया है..और न हीं अवैध निर्माण रोकने मे तत्परता दिखा रही है।उदयपुर पुलिस पर एस.डी.एम.लालगंज, सी.ओ.चकबंदी के आदेश का कोई असर नहीं है।ग्राम प्रधान ऊषा देवी एवं उनके प्रतिनिधि गणेश प्रताप सिंह का कहना है कि बार.बार थाने जाने के बावजूद निर्माण कार्य रुक नहीं रहा है।पुलिस मौके पर काम रोक कर जाती है।और पुलिस के जाते ही फिर काम शुरू हो जाता है।
Comments