संगठन के माध्यम से कांग्रेस करेगी वापसी-- अंबिका मरकाम
प्रतापगढ
25.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
संगठन के माध्यम से कांग्रेस करेगी वापसी - अंबिका मरकाम
कांग्रेस के सिपाही घर घर जाकर संगठन को करेंगे मजबूत ,संगठन ही दिलाएगा जीत,प्रियंका जी की प्रतिज्ञा से उत्तर प्रदेश की जनता है खुश, प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव उक्त बातें बाबागंज विधान सभा प्रभारी अंबिका मरकाम पूर्व विधायक ने कुंडा डाक बंगले पर पत्रकार प्रतिनिधियों से बातचीत में कही।
बाबागंज विधान सभा से कांग्रेस को जीत दिलाने का मंत्र लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अंबिका मरकाम ने आज कुंडा , मन गढ़ ,और संग्रामगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और गांव गांव ,बूथ बूथ जाकर संगठन को मजबूत बनाने का सुझाव दिया। गांव गांव जाकर प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञा को लोगो तक पहुंचाने के लिए कमर कसने की बात कही। 2022 का विधान सभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ने के लिए कांग्रेस हाई कमान तैयार है और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने को मिल रहा है निश्चित रूप से कांग्रेस प्रियंका जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं बाबागंज सह प्रभारी निवेदिता चटर्जी ने विधानसभा बाबागंज के सभी ब्लाक अध्यक्षों को गांव गांव जाकर लोगों के बीच कांग्रेस के इतिहास की चर्चा करने को कहा। किसान जिला अध्यक्ष करुण पांडेय "बिन्नू भइया" ने बताया कि संगठन ही कांग्रेस की रीढ़ है अगर संगठन मजबूत होगा तो कांग्रेस निश्चित ही सत्ता पर काबिज होगी कार्यकर्ता सदस्यता फार्म के माध्यम से गांव गांव जाकर लोगों से जुड़ें सदस्यता ही कांग्रेस को बल प्रदान करेगी किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए पांडेय ने कहा कि अगर अन्नदाता आंदोलित ना होता तो पूंजीपतियों की सरकार झुकती न ,किसान संगठनों ने काले कानून केमामले में जैसे सरकार को झुकाया है उसी तरह अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी भी सरकार को करना पड़ेगा।
प्रेस वार्ता में बीना रानी,मंजू गौतम, मो युशुफ,राम खेलावन, अशोक सिंह,पिंटू सोनकर,योगेश यादव,शिव शंकर,मोहन लाल ,दिलीप कुमार,मोहन लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments