मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह संपन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह संपन्न

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी। 08-10-2021



मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

असि0 ब्योरों कौशाम्बी



मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह संपन्न


विधायक मंझनपुर ने नव दंपति जोड़ों को दिया आर्शीवाद


कौशाम्बी। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड मंझनपुर, सरसवां एवं कौशाम्बी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खण्ड सरसवां में 30 जोडे, विकास खण्ड कौशाम्बी में 22 जोड़े एवं विकास खण्ड मंझनपुर में 29 जोड़े विवाह के बन्धन में बधें। इस प्रकार तीनों विकास खण्डों में कुल 81 जोड़े विवाह के बन्धन में बधें।


इस अवसर पर विधायक मंझनपुर लाल बहादुर ने नव दंपति जोड़ों का बधाई व आशीर्वाद दिया तथा ईश्वर से जोड़ो का दाम्पत्य जीवन खुशहाल रखने की कामना की। उन्होने नव जोड़ो से कहा कि वे सात वचनों का जीवन भर पालन कर अपना दाम्पत्य जीवन सफल और खुशहाल बनायें। उन्होने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि के रूप में 35 हजार रूपये कन्या के खाते में अंतरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, 07 वर्तन) हेतु 10 हजार) रूपये दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था हेतु रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सरला राय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *