प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से राजा भैया ने किया नामांकन, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से राजा भैया ने किया नामांकन, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

प्रतापगढ 



05.02.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



प्रतापगढ़ के कुण्डा विधान सभा क्षेत्र से राजा भैया ने किया नामांकन, करोड़ों की संपत्ति के है मालिक




 प्रतापगढ़ में नामांकन के पांचवें दिन आज रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शहर के अफीम कोठी सभागार पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रही। आपको बता दे कि राजा भैया कुंडा से छह बार विधायक रहे हैं और पहली बार वह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जिसे लेकर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनका चुनाव वह स्वयं नहीं लड़ रहे हैं बल्कि पूरे कुंडा विधानसभा की जनता लड़ रही है। वहीं पत्रकारों सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक 18 प्रत्याशी उत्तर प्रदेश में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सिंबल से चुनाव लड़ रहे हैं, और पूरे प्रदेश में उनके सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं। वही राजा भैया के नामांकन में पहली बार उनके दोनों बेटे भी राजा भैया के साथ दिखाई दिए और वह मीडिया से भी रूबरू हुए। दोनों बेटे शहर के अफीम कोठी सभागार नामांकन स्थल पर पहुंचे और बयान देते हुए कहा कि वह अपने पिता का हाथ बांटा रहे हैं और कुंडा की जनता से एक बार फिर से राजा भैया को जिताने के लिए अपील कर रहे हैं।वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करे- राजा भैया के पुत्र कुँवर शिवराज प्रताप सिंह और कुँवर बृजराज प्रताप सिंह ने जनसत्ता दल के लिए कुंडा विधानसभा की जनता से मांगा उनका साथ।राजा भैया ने दिया अपनी संम्पति का व्योरा:- प्रतापगढ़ जनपद के बाहुबली नेता, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भईया) ने किया नामांकन। आपको बता दे कि आज शनिवार को कुंडा विधानसभा से नामांकन दाखिल करने पहुंचे जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक राजा भैया ने नामंकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में बताया की राजा भैया की चल सम्पति 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपये है। जिसमे राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह के नाम 3 करोड़ 13 लाख 85 हजार 302 रुपए की चल संपत्ति है। राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी सिंह के पास 98 लाख 78 हजार 255 रुपए की चल संपत्ति है। वही राजा भैया की दूसरी बेटी राजेश्वरी सिंह के पास 78 लाख 56 हजार 217 रुपए की चल सम्पति है। राजा भैया के बड़े पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह के नाम 64 लाख 7003 रुपये तथा राजा भैया के छोटे पुत्र कुंवर बृज राज प्रताप सिंह के पास 63 लाख 27 हजार 658 रुपये की चल संपत्ति है।राजा भैया ने साल 2012 में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था:- 2012 के ब्यौरे के अनुसार उस समय उनके पास 1 करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी, राजा भैया की संपत्ति साल 2007 में 2 करोड़ से अधिक थी। राजा भैया की संपत्ति में उनकी पत्नी व चारों बच्चों की भी हिस्सेदारी दिखायी गयी है। जबकि साल 2017 के हलफनामे के अनुसार पांच साल में उनकी संपत्ति 14 करोड़ 25 लाख 84 हजार 83 रुपये हो गई थी। यानी पांच साल में 10 गुना उनकी संपत्ति के बढ़ चुकी थी।

राजा भैया की संपत्ति:- राजा भैया के पास साढ़े 3 किलो सोना जिसकी कीमत 1 करोड़ 72 लाख 20 हज़ार है, 26 किलो चांदी जिसकी कीमत 16 लाख 4 हजार 200 है। 95 हजार की पिस्टल, 83 हजार की रायफल, 42 हजार की बंदूक। उनकी पत्नी के नाम साढ़े चार किलो सोना जिसकी कीमत 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार रुपए, दस किलो 500 ग्राम चांदी की कीमत 6 लाख 47 हजार 850 रुपए। 21 सोना सिक्का जिसकी कीमत 5 लाख 16 हजार 6 सौ रुपए। 90 हजार की पिस्टल, 82 हजार की रायफल, 38 हजार की बंदूक है। वही राजा भैया के पास एक लैंड क्रूजर गाड़ी है जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख 73 सौ रुपए है, और मौजूदा समय मे उनपर केवल एक मुदकमा दर्ज है, आपको बता दे यह पूरी जानकारी उनके द्वारा शपथ पत्र में दी गई है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *