निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी लाई जाये-डीएम

Prakash prabhaw news
रिपोर्ट-बबलू
निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी लाई जाये-डीएम
03 जुलाई लखनऊ। आज शिविर कार्यालय में जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा सेतु निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर के कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी पूर्वी श्री के पी सिंह , नगर मजिस्ट्रेट, सेतु निगम व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए-
1) हुसैनगंज से नाका के मध्य 3 लेन फ्लाई ओवर:- विभाग द्वारा बताया गया कि यह कार्य जुलाई के अंत तक पूर्ण होना है। कार्य लगभग पूर्ण है। साइड लाइन में कतिपय अतिक्रमण एवं अवरोध है जिसको हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है। उक्त स्थल पर 4 दुकाने एवं 5 स्थलों पर छोटे छोटे धार्मिक स्थल है। जिन्हें वार्ता कर समुचित स्थान पर शिफ्ट कर अतिक्रमण हटाए जाने हेतु कार्यवाही सेतु निगम, पुलिस तथा नगर निगम के स्तर से प्रचलन में है। जोकि 15 दिवस में पूर्ण हो जाएगी। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक थाने से एक एक नोडल नामित कर दिया गया है।
2) मीना बेकरी फ़लाईओवर :- उक्त स्थल पर विधुत की लाइन शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि मुख्य अभियंता विधुत से वार्ता कर के कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। सेतु निगम द्वारा बताया गया कि थाना कैसरबाग अंतर्गत 2 मकानों का अतिक्रमण हटाना है। जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सेतु निगम और पुलिस विभाग आपसी समन्वय कर के शीघ्र ही अतिक्रमण हटवाए।
3) एलीवेटेड शहीद पथ से एयरपोर्ट तक फ़लाईओवर :- विभाग द्वारा बताया गया कि विधुत विभाग द्वारा दोनों ओर लाइन शिफ्टिंग का कार्य प्रचलन में है। जिसे शीघ्र पूर्ण करने हेतु मुख्य अभियंता से वार्ता की जा चुकी है। वन विभाग द्वारा दोनों ओर से 54 वृक्ष हटाए जाने है जिसको नगर निगम के द्वारा हटवाया का रहा है। इन 54 वृक्ष के पतन के सापेक्ष 540 वृक्षों के रोपण की धनराशि सेतु निगम द्वारा वन विभाग को दी जा चुकी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी से वार्ता कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।
4) चरक फ़लाईओवर:- थाना बाजार खाला के अंतर्गत यह कार्य त्रिव गति से चल रहा है। 2 स्थानों से धार्मिक स्थलों को शिफ्ट किया जाना है। जिसके सम्बंध में प्रबंधन कमेटी, सेतु निगम का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
Comments