दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्रदर्शन करने निकले किसानों की बार्डर पर दिल्ली पुलिस से झड़प

दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्रदर्शन करने निकले किसानों की बार्डर पर दिल्ली पुलिस से झड़प

Prakash prabhaw news

रिपोर्टर-विक्रम


दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्रदर्शन करने निकले किसानों की बार्डर पर दिल्ली पुलिस से झड़प


किसानों को पुलिस ने नहीं करने दिल्ली में एंट्री

कृषि संशोधन बिल के खिलाफ ग्रेटर नोएडा से होते हुए दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्रदर्शन करने निकले हैं भारतीय किसान यूनियन  (भानु) के कार्यकर्ताओं को नोएडा-दिल्ली के बॉर्डर पर रोक लिया गया। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सेक्टर-14 नोएडा बॉर्डर पर बैरिकेड लगा दिया था। किसानों के लिए लगाए बैरिकेड की वजह से नोएडा सेक्टर-14 से दिल्ली जाने वाली रोड पर लंबा जाम लग गया है। इससे आने जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान सीमा पर ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

नोएडा सेक्टर-14 से दिल्ली जाने वाली रोड पर लंबा जाम दिल्ली पुलिस के  नोएडा बॉर्डर पर बैरिकेड लगाने के कारण लगा है। दरअसल केंद्र सरकार व्दारा पास किए गए कृषि संशोधन बिल के खिलाफ ग्रेटर नोएडा से होते हुए दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्रदर्शन करने निकले थे, जब वे नोएडा- दिल्ली बार्डर पर नोएडा गेट के पास पहुंचे एहतियात के तौर पर नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली- नोएडा बॉर्डर पर बैरिकेड लगा दिया था जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन  (भानु) के नेताओ के बीच झड़प भी हुई।

भारतीय किसान यूनियन  (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया आरोप लगाया कि मोदी सरकार फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म करना चाहती है और इसी लिए यह बिल लेकर आई है। उनका ये भी आरोप है कि सरकार बड़े व्यापारियों के साथ मिलकर आढ़तियों का वजूद खत्म करना चाहती है। किसानों की दलील है कि लोकतंत्र में हर किसी को अपना विरोध जताने का हक है। पिछले कई दिनों से किसान केंद्र द्वारा लाए गए विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *