क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की निगरानी की जाए - नोडल अधिकारी

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 30/05/2020
रिपोर्टर - दिनेश कुमार(जिला संवाददाता)
क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की निगरानी की जाए - नोडल अधिकारी
कौशाम्बी। जिले के नोडल अधिकारी व अपर आयुक्त आबकारी दिव्य प्रकाश गिरी ने सरसवां विकासखंड में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति को क़वारंटीन किया गया है वहां 21 दिन तक परिवार से अलग रहे। एकांतवास के दौरान मास्क लगाए जाय। प्रधान और आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि क़वारंटीन में रह रहे व्यक्ति की निगरानी किया जाए। शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। इसके बाद भी प्रवासी क्वारंटीन के नियमों की अनदेखी करता है तो उसकी जानकारी उप जिलाधिकारी को दी जाए। बैठक में समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार निगरानी समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस तरह उपजिलाधिकारी सिराथू राजेश श्रीवास्तव ने गोरिया गांव में निगरानी समिति के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने भी क्वारंटीन के नियमों का पालन करने की सलाह दी।
Comments