मां नायर देवी के दरबार में हुआ कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 14 October, 2021 22:39
- 462

प्रतापगढ
14.10.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मां नायर देवी के दरबार में हुआ कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन
प्रतापगढ जनपद के महेशगंज थानाक्षेत्र के हीरागंज बाजार के नजदीक विराजमान मां नायर देवी के दिव्य दरबार में पिछले कई सालों से माता नायर देवी धाम में हो रहे कन्या पूजन एवं कन्या भोज भंडारे का आयोजन इस वर्ष भी ओंकार नाथ सेवा समिति के संयोजन से इस वर्ष भी बड़ी धूम-धाम के साथ किया गया यह भंडारा पिछले 21 वर्षों से मां नायर देवी धाम में आयोजित किया जाता रहा है जिसमें आस पास के गांव के लोग और क्षेत्रवासियों का सहयोग रहता है जिस में मुख्य रुप से ओंकार नाथ सेवा समित के अध्यक्ष चंद्रकांत मिश्रा जी एवं संदीप त्रिपाठी और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ साथ वालंटियर बबलू शुक्ला मोनू यादव पंकज त्रिपाठी दीपक मिश्रा रमेश सोनी आशीष पांडे संतोष यादव पप्पू मिश्रा राज त्रिपाठी सानू त्रिपाठी बबलू पटेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहयोग में लगे रहे।
Comments