कांग्रेसियों ने उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की उठाई मांग

कांग्रेसियों ने उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की उठाई मांग

कांग्रेसियों ने उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की उठाई मांग-


करारी,कौशाम्बी। करारी कस्बे में  कांग्रेसजनों ने सोशल डिस्टेंन्स का ध्यान रखते हुए एक बैठक किया। बैठक में शामिल कांग्रेसियों ने एक दिन का उपवास रखकर पूर्व में प्रवासी मजदूरों को बस सेवा देने के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा करने की मांग की सरकार से मांग किया।

बुधवार को कांग्रेस एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी की अगुवाई में उनके आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों को बस सेवा देने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ज्ञात हो कि करीब हफ्तेभर पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एक हजार बसों को साथ दिल्ली यूपी बॉर्डर जा रहे थे। उन्हें प्रशासन ने आगरा में यह कहकर रोक दिया था कि बसों के कागजात ठीक नही हैं। इस पर अजय कुमार लल्लू ने आपत्ति जताई थी। साथ ही कहा था कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए ही बसों की ब्यवस्था की है,और वह पार्टी के फैसले पर अडिग रहे। इस पर प्रशासन ने उन्हें आगरा से ही गिरफ्तार कर एक दिन होम क्वारेंटीन कर दिया था। उसके बाद उन्हें लखनऊ पुलिस के सपुर्द कर दिया था। लखनऊ पुलिस ने अजय कुमार लल्लू को जेल भेज दिया था। मामले में अब कांग्रेसी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं और गिरफ्तार किए गए प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की लगातार मांग कर रहे है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता विनोद चौधरी ने भी क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ एक दिन का उपवास रखकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा करने की मांग किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनोद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से मजदूरों गरीबों के साथ रही है। प्रवासी मजदूरों की हालत वर्तमान बिल्कुल दयनीय है। केंद्र व प्रदेश सरकार मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने में फेल हो गई है। सरकार बेबस मजदूरों के साथ छलावा कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष को अपनी नाकामी छिपाने के लिए ही साजिशन गिरफ्तार करवाया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अजय कुमार लल्लू को रिहा करने की मांग किया है। इस दौरान आसिम रजा, असगर मदनी, रामहित चौधरी, ओपी चौधरी, सावेद शेख आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। रिपोर्ट राघवेंद्र सिंह यादव प्रकाश प्रभाव न्यूज करारी

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *