जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक )कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 August, 2020 15:59
- 1804

प्रतापगढ़
14. 08. 2020
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक ) कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण ।
आज 74 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रतापगढ़ के जिला कार्यालय प्रताप सदन में 10 बजे हर्षोउल्लास के साथ झंडा रोहण जिलाध्यक्ष मा. राम अचल वर्मा जी,अनिल कुमार सिंह "लाल साहब", आचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय जी (प्रदेश सचिव जनसत्ता दल) के नेतृत्व में किया गया ।तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व आजादी से जुड़ी गयी बातें वक्ताओं ने साझा की।
इसके उपरांत स्वतंत्र भारत के 74 वर्ष पूर्ण होने के खुशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। आयोजन का समापन जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा जी ने की। इस दौरान राजकुमार सिंह महासचिव,विवेक त्रिपाठी सह-प्रभारी जनसत्ता दल लो०/पूर्व प्रमुख, विनय सिंह (पूर्व प्रमुख/स.जि.पं),संतोष द्विवेदी जिला सचिव,गम्मज तिवारी,रविन्द्र सिंह,वंदना उपाध्याय जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,विवेक सिंह जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, प्रवीण चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, रईस भाई,रीगन श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, विवेक सिंह, महिला प्रकोष्ठ कि उपाध्यक्ष शुभद्रा सिंह ,जिला सचिव सीखा पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष लालगंज रीना सिंह, छात्र प्रकोष्ठ के जिला महासचिव प्रवीण सिंह, नगर अध्यक्ष सुंदरम तिवारी,जिला सचिव सिद्धार्थ सिंह, जिला सचिव हर्षित त्रिपाठी,सागर विक्रम सिंह,सोमेंद्र सिंह,शान्तनु सिंह,आदर्श पाण्डेय,सुमित तिवारी शैलेश सिंह शैलू,अशोक सिंह सहित भारी संख्या में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के समर्थक उपस्थित रहे।_कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंटिंग का पालन किया गया ।
Comments