संविधान दिवस पर जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में छात्रों को किया गया जागरूक

Prakash Prabhaw
संविधान दिवस पर जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में छात्रों को किया गया जागरूक
छात्रों ने किया संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन
प्रमोद राही
नगराम लखनऊ।नगराम क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में संविधान दिवस पर अध्यापकों द्वारा महापुरुषों का वर्णन छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि भारतीय संविधान को आज ही के दिन भारतीय संविधान राष्ट्रपति तैयार करके सौंपा गया जिसकी याद में संविधान दिवस मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर पारुल कक्षा 12 वंशिका कक्षा 11 करण धीमान कक्षा 12 सेजल पटेल कक्षा 9 सायरा बानो कक्षा 10 ने संविधान की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन किया।
विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार ने स्कूल के छात्रों को संविधान के पूर्व की परिस्थितियों से अवगत कराया प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने आजादी की कीमत बताते हुए संविधान बनाने के उद्देश्य को स्पष्ट किया तथा छात्र छात्राओं को मूल कर्तव्य अपनाए जाने हेतु प्रेरित किया।
इसके बाद छात्र-छात्राओं से कुछ प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं व शिक्षक शंभू दत्त नरेंद्र कुमार श्रीकांत रामअचल विवेक कुमार सुभाष प्रदीप अंजलि आदि उपस्थित रहे।
Comments