जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

प्रतापगढ 


05.08.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने निकाली साइकिल यात्रा।



समाजवादी पार्टी ने गुरूवार जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया की जयंती पर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा का आयोजन कर रही है।इसी क्रम में सपा से विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय पांडे के नेतृत्व में मोहनगंज बाजार से मीरा भवन चौराहे तक साइकिल यात्रा निकाली गयी।साइकिल यात्रा की शुरुआत मोहनगंज चौराहे पर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का माल्यार्पण करते हुए शुरू की गई।संजय पांडे ने महंगाई भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न एवं किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और इस सरकार में युवाओं किसानों महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। 2022 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।इस दौरान सपा के विश्वनाथगंज विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार यादव, सेक्टर प्रभारी रामखेलावन यादव,राघवेंद्र सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अहमद अली,जिला सचिव लाल प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह,पूर्व महासचिव देवकरण मिश्र, प्रदीप मिश्र,ओम प्रकाश तिवारी,मुन्ना यादव,सुरेंद्र यादव,अहमद अली,गंगादीन भुर्जी,राहुल यादव,सतीश कुमार यादव और सैकड़ों कार्यकर्ता भारी संख्या में सपा की इस साइकिल यात्रा में शामिल रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *