अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
प्रतापगढ
04.12.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।
प्रतापगढ जनपद के सांगीपुर थानाक्षेत्र के बासूपुर, उसरा पट्टी गांव के पास अज्ञात का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतक महिला के शरीर पर चाकूओ से गोदने का कई जगहों पर निशान देखने को मिला है।स्थानीय लोगों का कहना है कि, महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर शव को फेंका गया है।जब ग्रामीण सुबह उठकर शौच के लिए खेत की तरफ गए तो महिला का शव देखकर दंग रह गए।मृतक महिला के पास से कीपैड छोटा मोबाइल भी मिला है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Comments