सामूहिक दुराचार व पॉक्सो एक्ट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
                                                            प्रतापगढ़
20.09.2021 
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
सामूहिक दुराचार व पाक्सो एक्ट में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ जनपद के थाना फतनपुर से प्रभारी निरीक्षक इन्द्रदेव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्रग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 142/2018 धारा 363, 37़6डी, 342, 323 भादंवि, धारा 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित 2 वांछित अभियुक्त 1. रोहित कुमार उर्फ छोटू पुत्र फूलचन्द्र मिस्त्री नि0 रहेटुआ परशुरामपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ 02. सचिनपाल पुत्र सीताराम पाल नि0 भीट थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र फतनपुर के कैलाडीह नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 टीवीएस स्पोर्ट मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) व एक  रियल मी मोबाइल फोन बरामद किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-01.	रोहित कुमार उर्फ छोटू पुत्र फूलचन्द्र मिस्त्री नि0 रहेटुआ परशुरामपुर थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़।02. सचिनपाल पुत्र सीताराम पाल नि0 भीट थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़।
                                                                    
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments