हत्या में वांछित 5 हजार इनामिया हत्यारोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या में वांछित 5 हजार इनामिया हत्यारोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

कौशाम्बी। 25 जून 2020

रिपोर्टर- राहुल यादव पिपरी

हत्या में वांछित 5 हजार इनामिया हत्यारोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरी पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपित 5 हजार का वांछित ईमामिया अभियुक्त

कौशाम्बी। एसपी अभिनंदन सिंह के निर्देशन व सीओ चायल डॉ कृष्ण गोपाल सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपरी विनोद सिंह के हाथ एक बड़ी सफलता लग गई।

हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

जरिये मुखबिर की सूचना पर पिपरी पुलिस ने वांछित इनामिया को भगवतपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

बता दु की आज 25 जून वृहस्पतिवार को एसपी कौशाम्बी अभिनंदन सिंह के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत सीओ चायल डॉ कृष्ण गोपाल सिंह के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पिपरी विनोद सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर हत्या में  वांछित 5 हज़ार इनामिया अभियुक्त मक्खन लाल पुत्र विश्वनाथ यादव निवासी ग्राम शेरपुर थाना पिपरी कौशाम्बी को पिपरी पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

बता दु की गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त के विरूद्व थाना पिपरी में मु०अoसंo 111/2020 धारा 147,148,149,323,504,304,307,308 के तहत मुकदमा दर्ज था।

पिपरी पुलिस कई दिनों से वांछित इनामिया की तलाश कर रही थी। सीओ चायल डॉ कृष्ण गोपाल सिंह के पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष पिपरी ने अभियुक्त को पकड़ने का जाल बिछाया। और इस जाल में वांछित इनामिया फंस गया।

थाना पिपरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनामिया शातिर अभियुक्त अबरार को भगवतपुर मोड़ से 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कार्रवाई कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *