शानदार विशाल भंडारे की सफलता पर हर्षोल्लासित हैं नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के पदाधिकारी

शानदार विशाल भंडारे की सफलता पर हर्षोल्लासित हैं नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के पदाधिकारी

प्रतापगढ 



15.10.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



शानदार विशाल भंडारे की सफलता पर हर्षोल्लासित हैं नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के पदाधिकारी




प्रतापगढ़ जनपद के विकासखंड सांगीपुर स्थित मंगापुर बाजार में नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा का ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हो गया।

       मां भवानी के भव्य पंडाल में स्थापित मां दुर्गा, श्री गणेश एवं श्री लक्ष्मी जी सहित तमाम देवी देवताओं की विधि विधान से पूजन अर्चन एवं आरती प्रतिदिन होती रही।

       श्रीधाम अयोध्या से पधारे लब्धप्रतिष्ठित कथाव्यास आचार्य प्रचण्ड देव जी महाराज के मुखारविंद से सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हो गया। मुख्य यजमान की भूमिका में पंडित श्यामसुंदर मिश्र सपत्नीक रहे, जिन्होंने विधि विधान से पूजन करके अपने तथा परिवार के सदस्यों के जीवन को धन्य किया।

      कार्यक्रम के अंतिम दिन पूर्णाहुति (यज्ञ हवन) के कार्यक्रम में पंडित सुरेश शास्त्री द्वारा प्रस्तुत वेद मंत्रों के माध्यम से आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधिविधान से यज्ञ हवन एवं आरती किया। 

       विशाल भंडारे के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाएं और बच्चों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया।

       भंडारे के शुभारंभ में मातारानी के स्वरूप नौ कन्याओं के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा में उद्धृत व्यवस्था के अनुसार 12 विप्र बंधुओं की विधि विधान से पूजन आरती की गई और  महाप्रसाद ग्रहण कराकर उन्हें दक्षिणा दी गई।

        भंडारे में आई भारी भीड़ को कंट्रोल करने में आयोजन समिति के उपाध्यक्ष शत्रोहन उपाध्याय का उल्लेखनीय योगदान रहा।

      भंडारे में कालाकांकर राजभवन के राजकुमार कुंवर भुवन्यु सिंह ने आकर मां शेरावाली के सामने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

      कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन,अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, शैलेंद्र सिंह,हीरा सिंह, जय कांत शुक्ला, धर्मेंद्र गुप्ता, भारत सिंह, कृष्ण लाल त्रिपाठी,मल्ला सेठ, सुशील मिश्रा, पवन सिंह,संजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह,राज करन गुप्ता, अतुल मिश्रा, विकास यादव, अशोक मिश्रा, अरविंद गुप्ता,सुनील मोदनवाल, आलोक मिश्रा, राजू सिंह, शिव बरन नापित, अर्जुन कोरी, सूरज यादव, राघवेंद्र मिश्र,अनंतु नापित सहित समिति के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। 

      मां के विशाल भंडारे की ऐतिहासिक एवं शानदार सफलता पर नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण हर्षोल्लासित दिखाई पड़े। 

       मां के विशाल भंडारे में भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, राजपूत विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य भान सिंह, उप प्रधानाचार्य महावीर सिंह, उदयपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय,अवनीश शर्मा अंकुर, सीताराम सिंह, कन्हैया बक्श सिंह, बाबा अमरनाथ धाम व्यवस्था संचालन समिति के अध्यक्ष आशुतोष मिश्र आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय है।

      आज विजयदशमी के पावन अवसर पर बैंड बाजा एवं  अबीर गुलाल उड़ाते हुए जय कारे के साथ मां भगवती की शोभायात्रा निकाल कर बाबा अमरनाथ धाम मंगापुर के निकट सरोवर में मातारानी की मूर्ति का हर्षोल्लासपूर्वक विसर्जन किया गया।

       नव दुर्गा पूजा समिति मंगापुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संपूर्ण कार्यक्रम सफल बनाने में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वालों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *