प्रदेश व्यापी अभियान "हर बूथ पर यूथ" के अभियान को धार दे रहे है अनीस रज़ा

प्रदेश व्यापी अभियान "हर बूथ पर यूथ" के अभियान को धार दे रहे है अनीस रज़ा

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

लखनऊ।

इज़हार अहमद

प्रदेश व्यापी अभियान "हर बूथ पर यूथ" के अभियान को धार दे रहे है अनीस रज़ा, 


राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  के निर्देशानुसार वोट भी बढ़ाएंगे~बूथ भी जिताएंगे का संकल्प लेते हुए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष  अनीस राजा ने  प्रदेश व्यापी अभियान हर बूथ पर यूथ के तहत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक ज़िला एवम महानगर के एक-एक बूथ पर समाजवादी पार्टी के लिए बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर संगठन को मज़बूत करना, वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाकर शत प्रतिशत वोट पाने का प्रयास करना, गांव-शहर की गली-मोहल्लों में चौपाल लगाना, नुक्कड़ सभाएं करना तथा प्रत्येक ज़िले की सभी विधानसभाओं में साइकिल चलाकर समाजवादी विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य आरम्भ कर दिया है।

इसी क्रम में पूरे प्रदेश में  अनीस राजा, प्रदेश अध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, उ०प्र०  के नेतृत्व में ज़िला/महानगर तथा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 07 सितम्बर 2021 से 15 सितम्बर 2021 तक लगातार प्रत्येक विधानसभाओं के एक-एक बूथ पर  #वोटर_लिस्ट_में_नाम_बढ़वाने का कार्य किया जा रहा है, जो दिनांक 07 सितम्बर 2021 से लगातार पूरे प्रदेश में जारी है।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

लखनऊ के विभिन्न विधानसभाओं में भी अलग-अलग बूथ पर भी प्रतिदिन कैम्प लगाया जा रहा है। लखनऊ में रविवार को लगने वाले कैम्पों का विवरण इस प्रकार है।

कैंट विधानसभा

छितवापुर भुइयन देवी मंदिर नियर विकास दीप बिल्डिंग

विश्शेवर नगर आलमबाग 

मध्य विधानसभा

मास्टर कन्हैया लाल रोड शमद पहलवान बाबूलाल चौराहा 

पश्चिम विधानसभा

एस बी एन स्कूल के सामने वाली गली आवास विकास कॉलोनी ,बी बी खेड़ा

विधानसभा मलिहाबाद

ग्राम: मोहम्मद नगर तालुकदारी, वाजिद नगर, गदिन खेड़ा खेड़ा,गढ़ी, खंडवा, काकोरी कस्बा, सेमसी 

विधानसभा सरोजनी नगर

समन्दा,मौन्दा,प्रशादी खेड़ा,हैडिल

विधानसभा मोहनलालगंज

सुख्खा खेड़ा

विधानसभा बी के टी

पेगरामऊ,असथी,मलाक,बेहटवा

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *