फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर खरीदी गई बंदूक व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 18 July, 2021 18:40
- 490

प्रतापगढ़
18.07.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर खरीदी गई बंदूक व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जनपद के थाना महेशगंज के थानाध्यक्ष श्री आशुतोष त्रिपाठी को यह सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के महमदपुर चारपुरा में एक व्यक्ति मोहम्मद मुर्तजा के द्वारा फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाकर शस्त्र का प्रयोग किया जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष श्री आशुतोष त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मोहम्मद मुर्तजा उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अदद फर्जी शस्त्र लाइसेंस, एक अदद 12 बोर पम्प एक्शन एसबीबीएल गन व 10 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 150/21 धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120बी भादंवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद मुर्तजा ने पूछताछ में बताया कि यह शस्त्र लाइसेंस मेरे एक मित्र बनवाकर दिया है। इसी शस्त्र लाइसेंस पर मैंने अपने साथी के साथ जाकर लखनऊ से एक 12 बोर पम्प एक्शन एसबीबीएल गन व 10 अदद जिन्दा कारतूस खरीदा है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-मोहम्मद मुर्तजा पुत्र खलील अहमद निवासी महमदपुर चारपुरा थाना महेशगंज,जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस।02. एक 12 बोर पम्प एक्शन एसबीबीएल गन व 10 अदद जिन्दा कारतूस।पुलिस टीम-थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी मय हमराह थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़।
Comments