प्रतापगढ़ के युवकों ने नेपाल में लहराया जीत का परचम, दो स्वर्ण व एक रजत पदक किया हासिल

प्रतापगढ़ के युवकों ने नेपाल में लहराया जीत का परचम,  दो स्वर्ण व एक रजत पदक किया हासिल
प्रतापगढ 

10.02.2022

रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी

प्रतापगढ के युवकों नेपाल में लहराया जीत का परचम, दो स्वर्ण व एक रजत पदक किया हासिल 


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ जनपद के कुंडा तहसील क्षेत्र के तीन युवकों  ने नेपाल के पोखरा में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीत कर लहराया नेपाल में उत्तर प्रदेश का परचम।


नेपाल के पोखरा में  आयोजित भारत- नेपाल  के बीच अंतर राष्ट्रीय  प्रतियोगिता में प्रतापगढ जनपद के कुंडा तहसील क्षेत्र के तीन युवकों ने स्वर्ण व रजत पदक जीत कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।


इस प्रतियोगिता में अमर दीप यादव ने अंडर 17 में 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता वहीं अंकित यादव को भी अंडर 21 में  100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक   मिला, तो वही अंकित मिश्रा को  अंडर 19 में 200 मीटर दौड़ में रजत पदक मिला।


कुंडा क्षेत्र के तीनों युवकों ने नेपाल में पदक जीत कर क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया जिससे क्षेत्रवासियों में भारी खुशी व हर्ष व्याप्त है।लोगों द्वारा तीनों युवकों इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *