01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 28 January, 2022 09:22
- 369

प्रतापगढ
27.01.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने व अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर से उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के भूपियामऊ स्थित यथार्थ ढ़ाबे के पास से 02 व्यक्तियों 01. विजय सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र सूर्यमणि सिंह नि0 भूपियामऊ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ 02. संजीत सिंह उर्फ बिक्की पुत्र स्व0 रणविजय सिंह नि0 भूपियामऊ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा व अवैध गांजा बिक्री के 340/- रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 76/22 व मु0अ0सं0 77/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. विजय सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र सूर्यमणि सिंह नि0 भूपियामऊ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ।02. संजीत सिंह उर्फ बिक्की पुत्र स्व0 रणविजय सिंह नि0 भूपियामऊ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा।02. अवैध गांजा बिक्री के 340/- रू0।पुलिस टीम-उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
Comments