जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा
प्रतापगढ
13.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा
प्रतापगढ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के अलुआमई गांव में दबंगो का तांडव, महिला को घर मे घुसकर जमकर पीटा, महिला घायल, पुलिस नही कर रही दबंगो पर कार्यवाई।दबंगो ने महिला को घर मे घुसकर कुल्हाड़ी व लाठी से जमकर पीटा। जमीनी विवाद में महिला के विरोध करने पर पड़ोसी दबंगो ने महिला को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा, महिला गम्भीर रूप से हुई घायल।
पीड़ित महिला की दबंगो के खिलाफ दी तहरीर के बाद भी मानिकपुर पुलिस नही कर रही है मुकदमा दर्ज।पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस वालों ने समझौते के लिए महिला से जबरन सादे कागज पर लगवाया अंगूठा।महिला का आरोप है कि पुलिस न ही मेडिकल करा रही है और न ही मुकदमा दर्ज कर रही है बल्कि पीड़िता को ही थाने से डाट कर भगा देती है।पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के अलुवामई गांव का है जहां दबंगो ने महिला को कुल्हाड़ी व डंडे से पीटा है।

Comments