मंगापुर में हिमांशु उपाध्याय के जन्मदिन पर धूमधाम से संपन्न हुई गायत्री यज्ञ

मंगापुर में हिमांशु उपाध्याय के जन्मदिन पर धूमधाम से संपन्न हुई गायत्री यज्ञ

प्रतापगढ 



19.12.2021



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



मंगापुर में हिमांशु उपाध्याय के जन्मदिन पर धूमधाम से संपन्न हुई गायत्री यज्ञ






साहित्यिक संस्था 'कविकुल' के अध्यक्ष पंडित परशुराम उपाध्याय 'सुमन' के सुपौत्र हिमांशु उपाध्याय (सुपुत्र पं०अवधेश उपाध्याय) के 21वें जन्मदिन के पावन अवसर पर  बालगोविंद मार्केट सभागार मंगापुर में 'मानस मंथन' के संचालक शिक्षाविद यज्ञाचार्य पंडित भवानी शंकर उपाध्याय के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में परिवार, समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के उद्देश्य से "गायत्री यज्ञ" का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हो गया। 

         "गायत्री यज्ञ" संपन्न कराने में  शंकरलाल मोदनवाल, रामकृष्ण पांडेय का विशेष योगदान रहा।

         इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मनो विश्राम मिश्र, जनार्दन प्रसाद उपाध्याय सहित प्रज्ञा मंडल उदयपुर के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंडित परशुराम उपाध्याय सुमन, दिनेश उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, गिरिजेश उपाध्याय, श्रीमती भानुमति उपाध्याय, श्रीमती राधा उपाध्याय, श्रीमती ममता उपाध्याय, श्रीमती गीता उपाध्याय श्रीमती पूनम उपाध्याय, सरिता उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, दीपक उपाध्याय आदि ने मां गायत्री, आचार्य गुरुदेव एवं वंदनीया माता जी सहित समस्त देवी देवताओं को साक्षी मानकर विश्व कल्याण के लिए अग्नि में आहुतियां डाली। गायत्री माता के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

         

            इस धार्मिक कार्यक्रम के पावन अवसर पर श्याम सुंदर मिश्र, ललित कुमार उपाध्याय, कृष्ण नारायण लाल श्रीवास्तव, हीरा सिंह, मंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार उपाध्याय, कैप्टन बद्री प्रसाद उपाध्याय, प्रेम चंद तिवारी, दूधनाथ सिंह, बृजेंद्र उपाध्याय, कृष्ण लाल त्रिपाठी, गुलाब मिश्र, अशोक मिश्र, रतन उपाध्याय, सत्यम, शुभम आदि ने उपस्थित होकर चिरंजीव  हिमांशु उपाध्याय के  ऊपर पुष्प वर्षा करके  अपना स्नेह, प्यार, शुभकामना व शुभाशीष प्रदान किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *