वकालत पेशे को समर्पित व्यक्तित्व थे वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित गंगाराम पांडेय

वकालत पेशे को समर्पित व्यक्तित्व थे वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित गंगाराम पांडेय

प्रतापगढ 



28.01.2022



रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




वकालत पेशे को समर्पित व्यक्तित्व थे वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित गंगाराम पांडेय





 प्रतापगढ़ जनपद मुख्यालय पर वकालत की प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित गंगाराम पांडेय, ब्राह्मणों के हितैषी एवं वकालत पेशे को समर्पित व्यक्तित्व थे। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव के लिए सदैव जाने जाएंगे।

    उनके आकस्मिक निधन का समाचार सुनने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं में शोक की लहर है।

      अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वकील परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पंडित परशुराम उपाध्याय सुमन ने पंडित गंगाराम पांडेय के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपने वकालत पेशे में बड़ी लगन और मेहनत से अपने मुवक्किलों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ ही समाज के कल्याणकारी भावना रखने वाले ब्राह्मणों को संगठित करने में भी उन्होंने अपना भरपूर योगदान दिया।

      शोक संवेदना प्रकट करने वाले अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के अन्य पदाधिकारियों में श्रीकांत पांडेय, योगेश शुक्ला किसान, सुरेश संभव, हौंसला प्रसाद ओझा, मनोकानिका उपाध्याय, अयोध्या प्रसाद तिवारी, ओमप्रकाश पांडे गुड्डू, दिनेश उपाध्याय, राजेश कुमार मिश्र, शेषमणि मिश्र,राज किशोर त्रिपाठी, सुनील प्रभाकर, चिंतामणि पांडेय, अवध नारायण शुक्ल वियोगी, जमुना प्रसाद पांडेय, शिवाकांत उपाध्याय, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम, सुरेश नारायण दुबे ब्योम, शेष नारायण दुबे राही आदि के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित रामसेवक त्रिपाठी, पंडित स्वामीनाथ शुक्ला, पंडित राधेश्याम शुक्ल, चंद्रभूषण दीक्षित, सूर्यकांत मिश्र निराला रामनिवास उपाध्याय, अवधेश ओझा, राम प्रसाद तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी, राममूर्ति मिश्रा, सत्येंद्र नाथ मिश्र मृदुल, गंगा प्रसाद तिवारी, गया प्रसाद पांडेय, लालता प्रसाद तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी आदि प्रमुख है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *