LPC जॉपलिंग रोड में स्थापना दिवस को बनाया गया यादगार
PPN NEWS
लखनऊ
दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट की जापलिंग रोड शाखा में दिनांक 15 सितंबर 2026 को 40वां स्थापना
दिवस बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों
फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया ।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकगण,
विद्यार्थी उपस्थित थे।
विद्यालय की स्थापना 15 सितंबर 1986 को की
गई। यह विद्यालय उत्तर प्रदेश का प्रथम डे
बोर्डिंग विद्यालय है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्ता देने के साथ-साथ
उनमें अनुशासन नैतिक मूल्य संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी को अपना
संदेश हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की संयुक्त निदेशिका महोदया फारेहा
खान जीने कहा हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान देना ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील
,आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ नागरिक बनाना है। अपने संदेश में में सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की
मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सभी मिलकर विद्यालय को नई ऊंचाइयां
तक पहुंचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के उज्जवल
भविष्य का निर्माण करेंगे।
विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं
जैसे फेस पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का प्रारंभ छात्रों के द्वारा गाया गया स्कूल गान एवं भाषण के द्वारा किया
गया।
अंत में विद्यालय की प्रबंधिका रचना श्रीवास्तव
जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं विकास यात्रा पर प्रकाश
डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर
परिश्रम , समय का सदुपयोग तथा अपने
लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए ।
प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं।
रंगोली
प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग की विजेता रूबी
हाउस की मान्या केसरवानी एवं नम्रता देव भारद्वाज रहीं एवं वरिष्ठ वर्ग में अंबर सदन
की सलोनी कश्यप ,अलीशा जारा एवं रूबी सदन से शिवांशी एवं शौर्य यादव विजेता घोषित किए
गए।
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में कनिष्क वर्ग में
रुबी सदनसे वजीहा कुरेशी एवं बिस्मिल्लाह अद्यन
एवं वरिष्ठ वर्ग में मिहिर शर्मा एवं अहद हुसैन विजेता घोषित किए गए।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कनिष्क वर्ग
से मेंअंबर सदन की इशानी कश्यप ,आद्या एवं
वरिष्ठ व में हिदाया दौलत और जिनल प्रशांत
विजयी रहे।

Comments