74वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में लखनऊ पुलिस चप्पे-चप्पे पर रख रही है नजर

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
लखनऊ।
रिपोर्ट, नीरज उपाध्याय
74वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में लखनऊ पुलिस चप्पे-चप्पे पर रख रही है नजर
74वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है । लखनऊ के समस्त थाना क्षेत्र में दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन की चेकिंग की गयी। खुद उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया।
जॉइंट कमिश्नर नवीन अरोरा ने खुद सड़को पर उतर के क्षेत्र का भ्रमण और साथ में भीड़ भाड़ वाली एरिया में फ्लैग मार्च भी किया।
वही एडीसीपी साऊथ अमित कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ACP विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह और इंस्पेक्टर विभूतिखंड संजय शुक्ला ने विराज खण्ड, विभूति खण्ड व विशेष खण्ड की होटलो में की चेकिंग की।
विभूति खण्ड थाना क्षेत्र के सभी होटलो में चेकिंग के साथ इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के साथ ही साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये
Comments