बकरी हांकने पर दबंगों ने कुनबे को पीटा, तीन घायल,एक की हालत नाजुक,एसआरएन रेफर-

Prakash Prabhaw
बकरी हांकने पर दबंगों ने कुनबे को पीटा, तीन घायल,एक की हालत नाजुक,एसआरएन रेफर-
करारी,कौशाम्बी। करारी कोतवाली के पिंडरा सहाबनपुर गांव में बकरी हांकने पर दबंगों ने एक पूरे कुनबे की जमकर पिटाई कर दिया। दबंगो की पिटाई से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज हेतु निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक के सिर में गम्भीर चोट होने से डॉक्टरों ने उसे एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
करारी कोतवाली के पिंडरा सहाबनपुर निवासी अशर्फी लाल कुशवाहा के घर में पड़ोसी जम्बे पाल की बकरी घुस गई,और घर में रखी अरहर को खाने लगी। अशर्फी लाल ने बकरी को बाहर हांक दिया। यह पड़ोसी जम्बे पाल को नागवार गुजरी। आरोप है कि बकरी को हांकने मात्र से पड़ोसी जम्बे पाल, दूधनाथ पाल, कमलेश पाल, गुलाब पाल, अरविंद पाल लाठी डंडा और धारदार हथियार लेकर अशर्फी लाल कुशवाहा के घर पर चढ़ आए और पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए परिजनों को भी दबंगो ने बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। दबंगों की पिटाई से अनिल कुमार,अरविंद कुमार और अशर्फी लाल को गम्भीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल के सिर में गम्भीर चोट लगने से डॉक्टरों ने उसे इलाज हेतु एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। उधर घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है।
रिपोर्ट,
रागवेंद्र सिंह यादव
Comments