05 देसी बम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ
01.02.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
05 देसी बम के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव, 2022 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जेठवारा से उ0नि0 श्री शेषनाथ सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के गजराही नहर पुलिया के पास से 01 व्यक्ति सूरज सरोज उर्फ रिंकू पुत्र तेज बहादुर सरोज नि0 घीसा का पुरवा, रेडवीर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को 05 देसी बम के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 38/22 धारा 4/5 विष्फोटक पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-01. सूरज सरोज उर्फ रिंकू पुत्र तेज बहादुर सरोज नि0 घीसा का पुरवा, रेडवीर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. 05 देसी बम। पुलिस टीम-उ0नि0 शेषनाथ सिंह मय हमराह थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
Comments