शिक्षक पति संग विमान से ससुराल पहुंची दुल्हनिया
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 28 November, 2021 22:49
- 476

प्रतापगढ
27.11.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
शिक्षक पति संग विमान से ससुराल पहुंची दुल्हनिया
शिक्षक विनोद सिंह ने बेटी उर्वशी को विमान से ससुराल विदा किया।7 सीटर विमान के लिए जिला प्रशासन ने दी थी अनुमति।भुपियामऊ के निकट सराय सागर गांव के रहने वाले हैं शिक्षक विनोद सिंह26 नवंबर 2021 का रानीगंज कैथौला के अर्जुनपुर से आयी थी बारात 27 नवंबर 2021 की सुबह 10:30 बजे विमान से ससुराल गयी दुल्हनउड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही 10:45 बजे अर्जुनपुर में दुल्हन को लेकर उतरा विमानदुल्हन को देखने के लिए अर्जुनपुर गांव में उमड़ी नागरिकों की भीड़। यूं तो यूपी का प्रतापगढ़ सुर्खियों में रहता है। अब उर्वशी सिंह का वैवाहिक समारोह सुर्खियों में हैं। सुर्खियों में भी क्यों न हो जो उर्वशी सिंह को उनके पिता विनोद सिंह ने विमान से ससुराल भेजा। विनोद सिंह नगर कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ गांव के निकट सराय सागर गांव के रहने वाले हैं।वह पेशे से अधिवक्ता थे। बाद उनका चयन शिक्षक पद हो गया। अब वह वर्तमान में शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी बेटी उर्वशी का विवाह जिले के ही रानीगंज कैथोला के निकट अर्जुनपुर में तय की। उर्वशी के पति अमित सिंह भी शिक्षक हैं।शिक्षक विनोद सिंह ने अपनी लाड़ली बेटी को विमान से ससुराल भेजने की इच्छा मन में पाल रखी थी। ईश्वर ने उनकी यह इच्छा पूरी भी कर दी। शिक्षक विनोद सिंह का कहना है कि ऐसा उन्होंने बेटी के विवाह को यादगार बनाने के लिए किया है।यह रहा वैवाहिक कार्यक्रम।26 नवंबर 2021 को सराय सागर गांव बारात पहुंची।।27 नवंबर 2021 को दुल्हन की विदाई की गयी।निर्धारित समय 9:15 बजे 7 सीटर विमान सराय सागर गांव पहुंचा।सुबह 10:30 बजे दुल्हन और उनके पति को लेकर विमान ने उड़ान भरी।उड़ान भरने के 15 मिनट बाद विमान 10:45 बजे अर्जुनपुर गांव में पहुंच गया।इस वैवाहिक समारोह को लेकर सराय सागर और अर्जुनपुर गांव में माहौल उल्लासपूर्ण रहा।प्रशासन ने दी थी अनुमति।दुल्हन उर्वशी की विदाई के लिए विमान की अनुमति जिला प्रशासन ने दे रखी थी। शिक्षक विनोद सिंह ने एडीएम से यह अनुमति प्राप्त की थी। एडीएम ने 7 सीटर विमान और उससे संबंधित सुरक्षा व्यवस्था की अनुमति प्रदान की थी।
Comments