भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया ।
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 15 July, 2020 18:27
- 1094

प्रतापगढ़
15. 07. 2020
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का 21वां स्थापना दिवस मनाया गया ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 21वें स्थापना दिवस और राष्ट्रीय संस्थापक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के 65वे जन्म दिवस पर सायमा इन्टर कालेज मझलिगांव कुंडा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी राधेश्याम ,कोतवाल डी पी सिंह , प्रांतीय अध्यक्ष मथुरा प्रसाद धुरिया, समाजसेवी डा इमरान खान, तहसील अध्यक्ष कुलदीप विश्वकर्मा, डा रोहित सिंह समेत अनेक लोगों ने 21 पौधे रोपित किए।
सभी ने डा भगवान प्रसाद उपाध्याय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु, यशस्वी जीवन की कामना के साथ संगठन के ऊंचाइयों पर पहुंचने की कामना किया।इस मौके पर कोरोना योद्धाओं, पत्रकारों, समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया।
Comments