डीसीपी पश्चिम ने बाजारखाला सर्किल की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
डीसीपी पश्चिम ने बाजारखाला सर्किल की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता
पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मामलों को निपटाने के लिए अधिकारियों को दी गई सख्त हिदायत।
लखनऊ। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) कमलेश दीक्षित ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए 'ऑर्डरली रूम' (OR) का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला के साथ मिलकर सर्किल के विभिन्न थानों में लंबित विवेचनाओं और शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर दर्ज प्रार्थना पत्रों और अन्य लंबित शिकायती पत्रों की वर्तमान स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। डीसीपी पश्चिम ने संबंधित अधिकारियों और विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी तरह निष्पक्ष भाव से किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि पीड़ितों को वास्तविक न्याय मिल सके।
डीसीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में पारदर्शिता और समयबद्धता का होना अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जाए और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक परिणाम सुनिश्चित कराए जाएं। कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के आदेश दिए गए हैं।


Comments